सेक्स से जुडी रोचक बातें !











सेक्स मानव जीवन का एक ऐसा पहलू है जिसका हरेक व्यक्ति के जीवन से गहरा जुड़ाव और संबंध होता है। अगर कहा जाए कि इसके बिना हम सम्पूर्ण जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस कारण से इससे जुड़ी बहुत सारी ऐसी बातें होती हैं जिनके बारे में हमें पता नहीं होता। इसका एक कारण यह भी है कि समय-समय पर सेक्स और उससे जुड़े पहलुओं पर शोध होते रहे हैं।
हम आपको ऐसे ही शोधों और अध्ययनों के दिलचस्प निष्कर्ष बता रहे हैं जिनसे आपकी सेक्स संबंधी जानकारी में बढ़ोतरी होगी और साथ ही आपको सेक्स के बारे में कुछ दिलचस्प बातें भी जानने को मिलेगी।
* ऐसे पुरुष जिनके अनेक औरतों से सेक्स संबंध होते हैं, वे सेक्स को बहुत महत्‍वपूर्ण तो मानते हैं लेकिन ऐसे पुरुष अपने संबंधों से कभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो पाते हैं।
 एक अध्ययन के अनुसार नीली आंखों वाले पुरुष नीली आंखों वाली स्त्री को ही पसंद करते हैं। पर अगर उनके बच्चे की आंखों का रंग नीला नहीं होता तो वे सोचते हैं कि उनकी पार्टनर ने उनके साथ धोखा कर किसी ओर के साथ सेक्स संबंध बनाए हैं।
महिलाएं मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान या उसके ठीक पहले सुखद चरम का अनुभव करती हैं। इसका कारण है कि उस समय उनके पेल्विक एरिया में रक्त संचार बढ़ जाता है।सामान्यत ऐसा समझा जाता है कि महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान सेक्स की इच्छा खत्म हो जाती है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की सेक्स इच्छा या तो बढ़ जाती है या पहले जैसी ही होती है।   एक शोध के अनुसार कॉलेज के समय जो लड़के सेक्स में लिप्त रहते हैं, वे डिप्रेशन (अवसाद) का शिकार हो जाते हैं, जबकि कॉलेज टाइम में सेक्स न करने वाले विद्यार्थी नार्मल रहते हैं। 
>
>

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment