छोले भटूरे बिना सोडा के बनाने में बहुत आसान है (सोडा सेहत के लिए हानिकारक होता है), पौष्टिक और पेट भरने वाले होते है। छोले भटूरे हम कभी भी खा सकते है, नाश्ते में, खाने में, तो फिर बनाइए और अपने अपनो का दिन खुशियों से भर दीजिए।
6 लोगो के लिए Serves 6 persons
Step 1: छोले बनाने की विधि:-
छोले भटूरे के छोले बनाने के लिए सामान Ingredients of Chole for Chole Bhature:-
- 500 ग्राम छोला।
- डेढ़ लीटर पानी।
- 4 प्याज़ पिसी हुई ।
- 4 टमाटर बारीक कटे हुए।
- 20 ग्राम धनिया बारीक कटी हुई।
- 1 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ।
- 1 छोटा चम्मच लहसुन अदरक पेस्ट।
- 2 छोटा चम्मच जीरा।
- 2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 2 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1/2 छोटा चम्मच हींग।
- 2 छोटा चम्मच नमक।
- 5 बड़े चम्मच तेल।
छोले भटूरे के छोले बनाने की विधि How to prepare Chole for Chole Bhature:-
Step 1:-
- कुक्कर को गैस पर तेज आँच पर रखे।
- अब उसमें छोले, डेढ़ लीटर पानी व 1 छोटा चम्मच नमक डाले।10 मिनिट के बाद गैस धीमी आँच पर करे।
- Hot Tip:- इस विधि से आपको छोले में सोडा की ज़रूरत नही पड़ती।
- 40 मिनिट बाद गैस बंद करे और उसे स्टीम में छोड़े।
- कुक्कर खोलो और देखिए छोले अगर मुलायम नही हुए है, तो आप 2-3 सिंटी और दे दे।
Step 2:-
- टमाटर, धनिया व् मिर्चा को महीन काटें और प्याज को पीस लें।
- एक कड़ाही लीजिए और तेज आँच पर गैस पर रखे, तेल डालिए।
- गरम होने पर हींग डालिए, गरम मसाला और जीरा, 1 छोटा चम्मच लहसुन अदरक पेस्ट डाले फिर पिसी हुई प्याज़ डाले।
- गैस धीमी आँच पर करे।
- प्याज़ को लाल लाल भूनने दे, थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहे।
- एक कटोरी में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर लें और थोड़े पानी में भिगो लें।
- अब भूनी प्याज़ में भीगा हुआ मसाला डालें और भूने।
- अब कटा हुआ टमाटर डाले और 1 छोटा चम्मच नमक डाले।
- गैस धीमी आँच पर रखे, ढक्कन से ढक दें।
- जब टमाटर भुन जाए उसमें छोले डाले, कटी हुई धनिया और मीरचा डाले और मिलाए।
- अब छोले कुक्कर में डालें और 1 सिंटी दे।
- गैस बंद करे और स्टीम में रहने दे।
- ढक्कन खोले और छोले की खुश्बू का एहसास करे।
- आपका स्वादिष्ट छोला परोसने के लिए तैयार है ।
Step 2: भटूरा बनाने की विधि:-
छोले भटूरे के भटूरा बनाने के लिए सामान Ingredients of Bhatura for Chole Bhature:-
- 500 ग्राम मैदा।
- 125 ग्राम दही।
- 100 मिली लीटर दूध।
- एक छोटी चम्मच चीनी।
- एक छोटी चम्मच नमक।
- 2 बड़े चम्मच तेल भटूरा मैदा गूंदने के लियें।
- डेढ़ चम्मच ईनो।
- 1/2 कड़ाही तेल।
छोले भटूरे के भटूरा बनाने की विधि How to prepare Bhatura for Chole Bhature:-
- आप बड़ी परांत लीजिए और उसमें मैदा डालिए साथ में दही, दूध, चीनी, नमक, तेल व ईनो डालिए और गूंदिए ।
- अगर ज़रूरत पड़े तो पानी डालिए।
- 2 घंटे के लिए छोड़ दीजिए।
- जब खमीर उठ जाएगा तब भटूरा बनाने के लिए तैयार है।
- Hot Tip:- ईनो खमीर उठाने के लिए इस्तेमाल करते है।
- कड़ाही को तेज आँच पर गैस पर रखे और उसमें तेल भरे।
- अब चकला बेलन लीजिए।
- अब गुन्दा मैदा ले और उसकी छोटी लोई बनाए।
- अब बेलिए।
- तेल गरम हो जाए तब इसे कड़ाही में डाले।
- जब एक तरफ से लाल हो जाए तब पलटे।
- जब दोनो तरफ से लाल हो जाए तब निकालिए।
- गरम गरम छोले के साथ परोसिए।
अचारी प्याज बनाने का तरीका How to prepare achari pyaaz:-
- आप छोला भटूरा के साथ अचारी प्याज जरूर बनाये, यहाँ मैंने उसकी विधि दी है।
- अचारी प्याज के लिए आप प्याज लें और गोलाई में पतला पतला काटें साथ में हरी मिर्चा भी लें।
- अब आप थोड़ा लाल मिर्च पाउडर, नमक उसपर छिड़के और साथ में आम का अचार का मसाला डालें।
- अब आधा निम्बू निचोड़ें।
- अच्छे से मिलाएं।
- आपका स्वादिष्ट अचारी प्याज परोसने को तैयार है।
- इसे छोला भटूरा के साथ जरूर परोसे, खाने का स्वाद बढ़ जायेगा।
Yummy recipes. Thanks for sharing. You may also like indian nasta recipe in hindi, veg food recipes in hindi
ReplyDelete