रणबीर नहीं आये तो आलिया ने कराई विडियो कॉल!






लेजेंड्री फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर और रणबीर कपूर की दादी का सोमवार सुबह निधन हो गया था। इस खबर के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर थी। सोमवार शाम को कृष्णा राज का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। 





कृष्णा राज की अंतिम यात्रा के दौरान रणबीर कपूर उपस्थित नहीं हो सके थे जिसके चलते आलिया भट्ट ने मोबाइल के जरिए उन्हें अंतिम दर्शन करवाये।
रणबीर कपूर की अपनी दादी कृष्णा राज कपूर से खूब बनती थी। वे उनके साथ रहे भी थे। रणबीर ने कई बार इस बात का जिक्र किया है कि दादी उनकी ज्यादातर फिल्में देखा करती थी। लेकिन जब कृष्णा राज का निधन सोमवार को हुआ तो उस समय रणबीर कपूर मुंबई में नहीं थे। रणबीर पिता ऋषि कपूर के इलाज के लिए मां नीतू कपूर के साथ अमेरिका में थे। एेसे में रणबीर कपूर को अंतिम यात्रा का वीडियो आलिया भट्ट ने भेजा। रणबीर और आलिया के बीच अफेयर की चर्चा कई दिनों से है। आलिया ने रणबीर के दुख को बांटते हुए और उन्हें दादी के दर्शन करवाने के लिए मोबाइल से लाइव वीडियो बनाकर उन्हें भेजा। एेसे नाजुक समय में आलिया ने कपूर खानदान और रणबीर के इमोशंस का ध्यान रखा और उन्हें अपनी चहेती कृष्णा राज कपूर के आखिरी दशर्न करवाए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया रणबीर को वीडियो कॉल करती नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिश्ता नई कहानी लिख रहा है। कई दिनों से दोनों के अफेयर को लेकर खूब चर्चा है। हाल ही में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और आलिया भट्ट के साथ उनकी और रणबीर कपूर की खींची गई एक फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा की थीl जिससे यह भी पता चलता है कि नीतू कपूर भी आलिया भट्ट को बहुत पसंद करती हैंl 

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment